नोएडा। नोएडा में एक कोचिंग सेंटर से कैब से गाजियाबाद में अपने घर जा रही युवती से दुर्व्यवहार करने के आरोपी कैब चालक को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 68 स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाली युवती गाजियाबाद में अपने घर जाने के लिए कैब में सवार हुई थी। कुछ समय बाद कैब चालक ने अचानक से रास्ता बदल दिया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो कैब चालक ने उससे बदसलूकी की और उसका फोन छिनने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि युवती के भाई ने इस संबंध में बुधवार को फेज-3 थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान सौरव सौरव कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गौतम ने बताया कि सेक्टर 68 एक कोचिंग सेंटर में पढाने वाली एक युवती गाजियाबाद की रहने वाली है। वह रात के समय कोचिंग सेंटर से अपने घर जाने के लिए कैब में सवार होकर निकली थी। कैब चालक ने अचानक से रास्ता बदल दिया। जब युवती ने विरोध किया तो उसने युवती के साथ बदसलूकी की। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने युवती का फोन छिनने का प्रयास किया। उनके अनुसार युवती चलती कार से कूद गई। उन्होंने बताया कि बुधवार को युवती के भाई ने थाना फेस -3 में मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस ने कैब चालक सौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया गया।