दिल्ली: दिलशाद गार्डन के रेड क्रॉस हॉस्पिटल का बदला रंग रूप

रिडेवलप्ड अस्पताल को एलजी विनय कुमार सक्सेना ने आम जनता को किया समर्पित


नई दिल्ली: दिल्ली के दिलशाद गार्डन में स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के रिडेवलप्ड अस्पताल को एलजी विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को आम जनता को समर्पित कर दिया. कभी टूटती दीवार, उखड़ते प्लास्टर और घटते मरीजों के कारण उपेक्षित पड़ा यह अस्पताल अब पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर तैयार है. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बताया कि कार्यभार संभालने के बाद जब उन्होंने पहली बार इस अस्पताल का निरीक्षण किया था, तब इसकी हालत बेहद खराब थी, जबकि इसे गरीब और हाशिये पर खड़े लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से बनाया गया था.

करीब एक वर्ष में दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की निगरानी में हुए पुनर्विकास ने पूरे परिसर का कायाकल्प कर दिया है. नए भवन में आधुनिक ओपीडी और आइपीडी सेवाएं, लैबोरेटरी, पर्याप्त शौचालय, फिजियोथेरेपी यूनिट, प्रतीक्षालय, कैंटीन और दिव्यांगजन के लिए रैंप व लिफ्ट जैसी पूरी तरह सुलभ सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. अस्पताल को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया गया है. इसके अलावा विभिन्न चिकित्सा शाखाओं में सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों की ओपीडी सेवाएं, आयुष और डायग्नोस्टिक सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी. कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल ने स्थानीय विधायक संजय गोयल से समुदाय को अस्पताल की प्रगति से जोड़ने की अपील की और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि अस्पताल की देखरेख और मेंटेनेंस नियमित रूप से हो. सोशल मीडिया पर रिडेवलप्ड परिसर की “पहले” और “अब” की तस्वीरें भी साझा की गईं, जिनमें अस्पताल की पूरी बदली हुई पहचान साफ दिखाई देती है.

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने