गाजियाबाद: साहिबाबाद गांव के न्यू शिव मंदिर में हुआ सुंदर कांड का पाठ

साहिबाबाद। गांव साहिबाबाद में श्री सनातन धर्म न्यू शिव मंदिर में हनुमान जी महाराज को चोला पहनाया गया। इस अवसर पर श्री राम भक्तों ने हनुमान जी को सुंदर-सुंदर परिधान पहनाकर हनुमान चालीसा, संकट मोचन हनुमान जी की आरती के साथ-साथ सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी पंडित मुकेश शर्मा के द्वारा विधि विधान के साथ हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना, वंदना करते हुए चोला पहना कर हनुमान जी को सजाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौजूद मंदिर के पुजारी पंडित मुकेश शर्मा, विश्वनाथ कौशिक, अमित कुमार शर्मा, अमरपाल सिंह, अजय कुमार, दीपेश पाल, पंकज कुमार, विशाल पाल, तनिष्क पाल, वरुण कौशिक, संतोष कुमार, अरविंद सिंह, अजीत सिंह, रामप्रसाद, कुशल जिंदल, आकाश कुमार, गौरव शर्मा, तेजपाल, शुभांकर, हरिनंदन मिश्रा, सुजीत शर्मा, अमित कुमार, रविंद्र चौहान, मयंक वासने समेत भारी संख्या में श्रीराम हनुमान भक्तों के द्वारा हनुमान जी की पूजा अर्चना आरती करते हुए श्री राम हनुमान जी के जय जयकार के नारे लगाए और सभी लोगों को मंदिर के पुजारी द्वारा हनुमान जी को भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरण करते हुए आशीर्वाद दिया। भगवान से प्रार्थना की की श्री राम और हनुमान जी की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे, सभी लोग सदा प्रसन्न रहें. स्वस्थ रहें और सभी के परिवार में सुख शांति और खुशहाली बनी रहे। इस अवसर पर मंदिर में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन महिलाओं द्वारा भी किया गया इसमें भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने