विपरीत दिशा में चलने वाले वाहन चालकों की वजह से रेलवे रोड चौकी के सामने अंडरपास को जाने वाले रास्ते पर लगता है भयंकर जाम, दुर्घटना की रहती है संभावना
साहिबाबाद। थाना लिंक रोड क्षेत्र की रेलवे रोड चौकी के ठीक सामने बने अंडरपास की तरफ को जाने वाले रास्ते पर विपरीत दिशा से आने वाले वाहन चालकों की वजह से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। साथ ही साथ दुर्घटना की भी समस्या प्रबल होती है, खास तौर से रात के वक्त शाम को 5:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक विपरीत दिशा में वसुंधरा से आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन चालक अक्सर रेलवे रोड चौकी के पहले से ही विपरीत दिशा के लिए कट मारते हुए और उल्टी दिशा में जाकर मंदिर के बराबर से निकलते हैं। उधर औद्योगिक क्षेत्र से आने वाले वाहनों और इधर वसुंधरा से जाने वाले विपरीत दिशा में आने वाले वाहन चालकों की वजह से कई बार भिड़ंत हो जाती है और झगड़े की संभावना के साथ-साथ दुर्घटना की भी संभावना प्रबल होती है। इसमें कई बार पुलिस एक-दो घंटे के लिए चेकिंग भी करती है, कुछ लोगों के चालान भी काटे जाते हैं मगर एक-दो घंटे की चेकिंग से काम नहीं चलता और ना ही लोगों की समझ में आती है।
कुछ लोग तो उल्टा पुलिस से ही भिड़ जाते हैं, कुछ बहाना बनाते हैं कि पहली बार आए हैं जबकि वह लोग प्रतिदिन विपरीत दिशा में ही चलते हैं, बिना हेलमेट के चलते हैं, तीन सवारी चलते हैं। ऐसे लोगों को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस एवं स्थानीय पुलिस को चाहिए कि ऐसी जगह पर लगातार चेकिंग हो और सख्त कार्रवाई-चालान होने चाहिए क्योंकि लोगों के अंदर ट्रैफिक पुलिस का कोई भय नहीं है। यही कारण है कि लोग बेखौफ होकर विपरीत दिशा में चलते हैं बिना हेलमेट तीन सवारी चलते हैं। अगर इनको रोकना है तो प्रतिदिन सुबह से शाम तक प्रतिदिन कार्रवाई करनी होगी, कम से कम रात के 10:00 बजे तक। फिर चाहे वह ट्रैफिक पुलिस हो या स्थानीय पुलिस लगातार जब चैकिंग होगी तो शायद सुधार हो सकता है जिसके लिए ट्रैफिक इंस्पेक्टर को जगह चिन्हित करके ट्रैफिक पुलिस स्थानीय पुलिस की ड्यूटी लगानी होगी, तभी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और जाम से भी निजात मिल सकती है।
Tags
गाजियाबाद