गाजियाबाद: लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट ने श्री राधा कृष्ण मंदिर में निर्माण कार्य कराए

मंदिर समिति ने ट्रस्ट का जताया आभार, भंडारा आयोजित किया


गाजियाबाद।
दीनानाथपुर पुट्ठी के श्री राधा कृष्ण मन्दिर में निर्माण संबंधी कई कार्यों को लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा कराया गया है, जिससे मंदिर का कायाकल्प हुआ है। मंदिर में निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराने के लिए मंदिर समिति ने ट्रस्ट का आभार जताया है। सोमवार को ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रामदुलार यादव समेत कई पदाधिकारी मंदिर पहुंचे थे।
मंदिर समिति के अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह और सचिव राजेश कुमार ने बताया कि जर्जर पड़े मन्दिर में पेंट, बिजली का कार्य, मन्दिर की चारदीवारी, गेट, लाईट, धर्मशाला, रसोंई घर बनवाने के लिए लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट से आग्रह किया गया था। ट्रस्ट के पदाधिकारी वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, इंजी0 धीरेन्द्र यादव के सौजन्य से उपरोक्त कार्य पूर्ण सम्पन्न हो गया। धर्मशाला, किचन, प्रसाधन गृह पर भी लेंटर पड गया। अब मन्दिर में बाहर और  कई जगह टाइल लगाने, गेट लगाने का कार्य बाकी है, वह भी लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा सम्पन्न कराया जाना है।

राधा कृष्ण मन्दिर के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, ग्रामवासी और मन्दिर के पुजारी ने लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राम दुलार यादव, समाज सेविका फूलमती यादव, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, सदस्य अनामिका यादव का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमे सैकड़ों लोग शामिल हो प्रसाद ग्रहण किया, सभी शामिल लोगों ने राधा कृष्ण के गगन भेदी जयकारे लगाये। इस अवसर पर मन्दिर कार्य की देखभाल,  सहयोग में ब्रजपाल प्रधान, राजेश, महाशय पाला, मुकेश यादव, राम दुलार यादव, शिव शंकर आनंन्द, कालू यादव, संत मदन गिरी, रोबिन यादव, बीरपाल, पीतम सिंह, डा0 वेदपाल, ऋषिपाल, सत्ते यादव, चक्रपाणि महराज, चरण सिंह यादव, चिंतामणि यादव, सुनील प्रधान, मनोज प्रधान, संजीव यादव, धर्मसिंह जाटव, अमर बहादुर, दयाराम मिस्त्री, मानिकचंद पटेल आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने