गाजियाबाद: महाराजा सूरजमल गौरव सम्मान समारोह में कई एनजीओ को सम्मानित किया गया

कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण बोले-हिंदू हृदय सम्राट वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल को मिलना चाहिए भारत रत्न

गाजियाबाद।
वैशाली सेक्टर-3 स्थित अंब्रोसिया पैलेस में रविवार को महाराजा सूरजमल जागरूक समिति ने महाराजा सूरजमल गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया। के अध्यक्ष नवीन चौधरी द्वारा आयोजित इस समारोह में राजनीतिक गलियारों से निकलकर कई बड़े नेताओं और समाजसेवियों का जमावड़ा देखने को मिला। इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा एनजीओ व संगठन को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
महाराजा सूरजमल गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि यूपी सरकार के केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, पूर्व केबिनेट मंत्री सत्यपाल सिंह, विशिष्ट अतिथि में भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल , लोनी नगर पालिका की चेयरमैन रंजीता धामा, पूर्व मेयर आशु वर्मा,  इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से अशोक चौधरी,  आरके शर्मा, विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन हरी दत्त शर्मा, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन से अनिल चौधरी  रहे। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण ने बताया कि महाराजा सूरजमल का बलिदान हिंडन नदी के किनारे हुए गाजियावाद की भूमि हमेशा वीरों की रही है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता श्योरान खाप के मुखिया बाबा परमेन्द्र आर्य ने की तथा नवीन चौधरी और संदीप चौधरी ने मंच संचालन किया। देवेंद्र मलिक, नंदन सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह, सत्येंद्र चौधरी, महेश चौधरी, श्रीमती पूनम चौधरी, अजीत तोमर, अमित चौधरी, विजय सिंह, सौरभ चौधरी आदि ने भी अपने विचार रखे। वीर शिरोमणि महराजा सूरजमल के बलिदान दिवस के मौके पर बॉलीवुड के ही-मैन माने गये अभिनेता धर्मेन्द्र को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 


कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण बोले-हिंदू हृदय सम्राट वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल को मिलना चाहिए भारत रत्न

समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करना देश के स्वाभिमान को सर्वोपरि मानने वाले वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
उन्होंने कहा है की कोई भी महापुरुष किसी जाति वर्ग विशेष का नहीं होता है बल्कि वह संपूर्ण देश के लिए, समाज के लिए, समाज के लोगों के लिए और देश की मान प्रतिष्ठा सम्मान के लिए अपने आप को बलिदान करता है। भारतवर्ष में अनेकों अनेक योद्धा, वीर, महापुरुष, संत-महात्मा, ज्ञानी- विद्वान पैदा हुए और उन्होंने अपने जीवन को समाज व देश के लिए बलिदान कर दिया। ऐसे ही बलिदानियों में हिंदू हृदय सम्राट वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल ने देश के मान सम्मान और स्वाभिमान के लिए अपने आपको बलिदान कर दिया। ऐसे बलदानी महापुरुष को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने में भारत सरकार की देश के महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने महाराजा सूरजमल जागरूक समिति के द्वारा आयोजित महाराजा सूरजमल गौरव सम्मान समारोह पर आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि समिति जहां पर भी जगह चिन्हित करेगी वह मुख्यमंत्री से बात करके उस जगह पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा एवं भवन का निर्माण करने का कार्य करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि महापुरुषों के सम्मान में जो भी कार्य मेरे लिए संभव होगा, सरकार द्वारा करवाने का प्रयास करेंगे और समिति का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने