गाजियाबाद: शालीमार गार्डन में हिंदू रक्षा दल ने बांटीं तलवारें और फरसा, दौड़ पड़ी पुलिस

खुलेआम तलवारों के प्रदर्शन व वितरण की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, 10 से अधिक पकड़े

गाजियाबाद।
हिंदू रक्षा दल ने सोमवार को में हिंदुओं में तलवारें और फरसे बांटे। शालीमार गार्डन में खुली सड़क पर आयोजित इस  कार्यक्रम में जमकर धार्मिक नारे लगाए गए। संगठन ने सरकार से लोगों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण देने की भी इजाजत मांगी है। इस संगठन ने इस तरह का कार्यक्रम रविवार को दिल्ली में भी आयोजित किया था। वहां भी हिंदुओं को तलवारें बांटी गई थीं। शालीमार गार्डन में खुलेआम तलवारों का प्रदर्शन और वितरण किए जाने की वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुँच कर कुछ कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया। वितरण के लिए रखी तलवारें जब्त करते हुए पुलिस ने बाकियों की धरपकड़ के लिए दबिश भी दी।
दरअसल, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने सोमवार को शालीमार गार्डन में अपने कार्यालय पर हिंदुओं को तलवार और फरसे बांटे।एक ऐसा ही कार्यक्रम उन्होंने रविवार को दिल्ली में अपने नंद नगरी कार्यालय पर आयोजित किया था। हिंदू रक्षा दल के अमित प्रजापति के मुताबिक हिंदुओं को रक्षा के लिए उन्होंने यह हथियार बांटे हैं। इस दौरान उनके समर्थकों ने धार्मिक नारे भी लगाए। अमित प्रजापति ने इस अवसर पर कहा कि हम लोगों से कह रहे हैं कि वह अपनी सुरक्षा के लिए घर में शस्त्र रखें। उन्हें चलाना सीखें और जब कभी पागल कुत्तों का, जाहिलों का और जिहादियों का झुंड खड़ा हो या बांग्लादेश जैसी स्थिति बने, स्वयं से उम्मीद रखें। सरकार या किसी संगठन का नुमाइंदा बाद में आएगा पहले आपको खुद मजबूत होना पड़ेगा। हम सरकार से निवेदन करेंगे कि हमें शस्त्र चलाने की ट्रेनिंग देने की अनुमति भी दें। हम समाज को जागरूक और ताकतवर बनाने का काम कर रहे हैं। हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी का भी इस संबंध में वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह तलवार और फरसा बांटने की बात कह रहे हैं। 
उधर, वीडियो वायरल होने और सूचना मिलने पर एसीपी शालीमार गार्डन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर पिंकी चौधरी और अन्य लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने 16 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर 10 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार किया है और भारी संख्या में तलवारें बरामद की हैं।  एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

सीमापुरी विधायक ने तलवार बांटने की निंदा कर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की माँग उठाई

पूर्वी दिल्ली। गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में सोमवार को हिंदू संगठनों द्वारा तलवार बाँटने की कड़ी निन्दा करते हुए सीमापुरी से आप विधायक वीर सिंह धिंगान ने उक्त कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की माँग की है। विधायक वीरसिंह धिंगान ने अपना बयान जारी कर कहा कि देश में इस तरह का समारोह करने की छूट किसी भी धर्म के सगठन को नहीं होनी चाहिए। धिंगान ने कहा कि ऐसे प्रदर्शनों से झगड़े बिहार व खून खराबे को प्बढावा मिलता है, जो देश के लिए किसी कीमत पर भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा है  कि वे बांग्लादेश में हुए हिंदुओं के साथ जघन्य अत्याचार की कड़ी निंदा करते है तथा भारत सरकार से माँग करते हैं कि बांग्लादेश में हिंदूओं की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। वीर सिंह धिंगान ने कहा कि बांग्लादेश के अलावा दूसरे देशों में भी अनेक भारतीययों  की हत्याए हुई है। ऐसे मामलों पर भारत सरकार को गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करनी चाहिए। विधायक वीर सिंह धिंगान ने कहा की हमारा संविधान किसी भी कीमत पर कानून को अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं देता है इसलिए अवैध रूप से हथियार रखने और बाँटने पर उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए। 
उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोग मिलकर जुलकर रहते हैं तथा देश पर आई  आपत्ति के समय वे दूसरे देशों को मिलकर कड़ा जवाब भी देते हैं, उसके अनेक उदाहरण हमारे सामने है। इसलिए देश में हथियार बांटने जैसी हरकत करने वालों के खिलाफ सरकार को  सख़्त कार्रवाई करनी चाहिए।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने