गाजियाबाद में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त पर गिरी गाज

मनमानी छापेमारी और निजी हित साधने के आरोप में सहायक आयुक्त खाद्य निलंबित


गाजियाबाद। सहायक आयुक्त (खाद्य) अरविंद कुमार यादव को शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर अधीनस्थ कर्मचारियों से तालमेल नहीं होने, कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर मनमानी छापेमारी, विभागीय अधिकारों के दुरुपयोग, निजी हित साधने के आरोप व खाद्य गुणवत्ता सुधार में लापरवाही जैसी शिकायतों के आधार यह कार्रवाई हुई है। शासन ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उनके खिलाफ जांच बैठाई थी। जांच में उनकी कार्यशैली को संदिग्ध और खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के विपरीत माना गया है। 
इस दौरान उनको 27 अक्तूबर को लखनऊ संबद्ध करने का आदेश आया था। इसके बाद वह सात नवंबर से लखनऊ हेडक्वार्टर से अटैच थे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि शासन के निर्देश पर जांच कराई गई थी। जांच में पाया गया कि कार्रवाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जा रही थी और कारोबारियों का उत्पीड़न किया जा रहा था। इससे खाद्य विभाग की छवि धूमिल हो रही थी। जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन से उनके निलंबन का आदेश प्राप्त हो गया है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने