इंडिया बुक ऑफ रिकाॅर्ड में शामिल हुआ गाजियाबाद नगर निगम: नगर आयुक्त
गाजियाबाद। एक दिन एक घंटा एक साथ स्वच्छता अभियान के तहत 25 सितंबर 2025 को एक घंटे में 15,156 लोगों ने एक साथ सफाई अभियान चलाने के साथ ही गाजियाबाद नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया है। इसी उपलब्धि के साथ नगर निगम का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि अभियान सुबह 8 से 9 बजे तक चला। इसमें नगर निगम कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेजों, सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, स्वयंसेवी समूहों और बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने भी भाग लिया। अभियान का नेतृत्व अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार ने किया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने टीम, सफाई मित्रों और स्वच्छ भारत मिशन की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में गाजियाबाद को नंबर वन बनाना हमारा लक्ष्य है। रिकॉर्ड बनने के बाद इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से नगर निगम टीम को सर्टिफिकेट और मेडल दिया गया। अभियान के दौरान शहर के कई हिस्सों में सड़क, पार्क, सार्वजनिक स्थलों और कॉलोनियों में सफाई की गई। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए रैलियां और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
Tags
गाजियाबाद