नोएडा: साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा, 13 गिरफ्तार

इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर कर रहे थे आनलाइन ठगी 

नोएडा।
नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ है। सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाना और थाना सेक्टर-63 की टीम की संयुक्त कार्रवाई में 13 साइबर ठग गिरफ्तार किए गए, जो बीमा पॉलिसी के नाम पर लोगों से आनलाइन ठगी कर रहे थे।
डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल के मुताबिक साइबर अपराधियों की टोली लोगों को फोन करके खुद को नामी बीमा कंपनियों का एजेंट बताते थे। फिर लोगों का विश्वास हासिल करती थी। इसके बाद ग्राहकों को झांसा दिया जाता था कि उनकी पॉलिसी का बोनस मिलने वाला है या फिर पुरानी पॉलिसी पर अतिरिक्त लाभ दिलाने का लालच देती थी। गिरफ्तार साइबर ठग फर्जी लुभावनी स्कीमें बताकर लोगों को बैंक खातों में पैसे डालने के लिए प्रेरित करते थे। ठगी की रकम को 'म्यूल अकाउंट्स' (दूसरों के बैंक खातों) में मंगाया जाता था और बाद में आपस में बांट लिया जाता था।
डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शिक्षित है। गैंग का मास्टर माइंड छत्रपाल शर्मा एमबीए पास है, जबकि अन्य आरोपी समीर और सुहैल ग्रेजुएट है। बाकी आरोपी भी 12वीं पास है। पुलिस ने अवैध कॉल सेंटर से तकनीकी उपकरण, 31 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप मय चार्जर और 01 मॉडम, टेलीकॉलर सिस्टम, 721 वर्क डेटा शीट (जिसमें हजारों संभावित शिकारों की सूची थी) और 02 डायरियां बरामद की है। ये गिरोह मार्केट से विभिन्न बीमा कंपनियों के ग्राहकों का डेटा अवैध रूप से खरीदता था। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर इस गैंग के बैंक खातों और डेटा सप्लाई करने वाले मुख्य सरगनाओं की तलाश तेज कर दी है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने