गाजियाबाद: साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के 300 उद्यमियों ने रखरखाव शुल्क व लीज रेंट जमा कराया

इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ट्रांस हिंडन साहिबाबाद के कार्यालय पर यूपीसीडा ने लगाया कैम्प 

साहिबाबाद। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ट्रांस हिंडन साहिबाबाद ने अपने कार्यालय ए-43, साईट-4, साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया  में यूपीसीडा द्वारा औद्योगिक भूखंड अवंटियों (फैक्ट्रियों) के रखरखाव शुल्क व लीज रेंट जमा कराए जाने के लिए शुक्रवार को कैंप का आयोजन किया, जिसमें करीब 300 उद्यमियों ने मेंटेनेंस चार्ज जमा कराया, अन्य ने अपने  देय की जानकारी प्राप्त की। कैंप में यूपीसीडा से सतीश चौधरी एई, संदीप कुमार कनिष्ठ सहायक, रोहित श्रीवास्तव सहायक,  फैक्ट्री एक्ट से अरविंद कुमार प्रशासनिक अधिकारी , श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोद कुमार शर्मा की उपस्थिति रही।  संगठन के अध्यक्ष अशोक चौधरी, मनोज तोमर वरिष्ठ महासचिव, संजीव त्यागी महासचिव, कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा, जतिन अग्रवाल, राजीव रस्तोगी, विनीत शर्मा, हरकीरत सिंह, तरुण गुप्ता, एमएस रावत, दमनप्रीत सिंह, हरचरण सिंह, मनप्रीत सिंह, अरविंद शर्मा, हरकीरत सिंह, संजीव रस्तोगी आनंद सिंह, विजय नारायण गुप्ता, किशन जी, सुनील कुमार उपस्थित रहे। अशोक चौधरी ने इस कैंप के लिए यूपीसीडा का आभार जताया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने