गाजियाबाद: नए एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव का अभिनन्दन

महंत योगी सेवादल भारत और आदर्श ऑटो टैम्पू एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव का किया स्वागत 

गाजियाबाद (सुमित शर्मा) जिला संभागीय परिवहन कार्यालय में पदभार संभाल चुके नए एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव के अभिनंदन का सिलसिला जारी है। गुरूवार को आदर्श ऑटो टैम्पू एसोसिएशन और महंत योगी सेवा दल के सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया। वहीं एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। आदर्श ऑटो टैम्पू एसोसिएशन के अध्यक्ष और महंत योगी सेवा दल भारत के संस्थापक ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने नवनियुक्त एआरटीओ प्रशासन को  टैम्पू चालको की समस्याओ से अवगत भी करवाया जिस पर अशोक श्रीवास्तव ने सभी समस्याओं जल्द से जल्द निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। इस मुलाकात के बारे में मुख्य ठाकुर धर्मेंद्र सिंह (सहसंस्थापक महंत योगी सेवा दल) ने बताया कि नवनियुक्त एआरटीओ प्रशासन बेहद व्यवहार कुशल अधिकारी हैं और उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में वाहन चालकों की कई लंबित समस्याएं दूर हो सकेंगी। इस अवसर पर मो. अशफाक (आशु भाई, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा महंत योगी सेवा दल भारत), धनंजय त्यागी, एसपी मलिक, आलम भाई, नरेश गिरी व पत्रकार सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने