...यहाँ तो कंबल जलाकर हर दिन हवा में घोला जा रहा जहर

वार्ड 37 के विक्रम एन्क्लेव में घर की छत पर जलाये जाते हैं कम्बल 
लोगों में पनप रही रहे अस्थमा, टीबी व कैंसर जैसे रोग, जिम्मेदार मौन
गाजियाबाद।
जिले में पॉल्यूशन कंट्रोल के नाम पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा की जाने वाली कार्रवाईयां महज खानापूर्ति साबित हो रही हैं क्योंकि अब भी कई जगहों पर जानबूझकर हवा में जहर घोला जा रहा है। ट्रांस हिंडन एरिया के वार्ड 37 में आने वाले विक्रम एन्क्लेव को लीजिए, यहाँ शाम ढलते ही घर की छत पर कम्बल जलाये जाते हैं जिससे काले धुँए के गुबार आसपास के इलाके को जहरीले गैस चेम्बर में तब्दील कर देते हैं वहीं लोगों में अस्थमा, टीबी और कैंसर की बीमारियां पनप रही हैं। हवा में जहर घोलने के इस कुकृत्य को अंजाम देने वालों के प्रति संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी सवाल खड़े करती है।
थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 37 में आने वाले विक्रम एन्क्लेव जिसे बंगाली कालोनी के नाम से भी जाना जाता हैं, में शाम होते ही मकान की छत के ऊपर कम्बल जलाए जाते है। कहा जाता है कि इसमें से  कोई धातु (चांदी) निकाली जाती हैं। धुंए से क्षेत्र में पॉल्यूशन फैलता है। सुबह जब लोग उठते हैं तो उनके नाक मुह से काला काला निकलता हैं। जानकारी के मुताबिक यहाँ पर प्लाट नम्बर 113 विक्रम एन्क्लेव राजस्थान मार्वल के पीछे रहीस कम्बल वाले के नाम से जाना जाता हैं। यहीं मकान की तीसरी मंजिल पर शाम होते कम्बल जलाना शुरू होता है।इसकी चिंगारी से कई बार कबाड़ गोदाम में आग लगने की घटना हो चुकी हैं मगर प्रशासन ने इसपर कोई कार्यवाही नही की। पूर्व पार्षद सरदार सिंह भाटी ने इस प्रदूषण के खिलाफ नहीं उठाई वहीं पुलिस प्रशासन और नगर निगम ने भी कोई एक्शन नहीं लिया। वर्तमान पार्षद रवि भाटी से जनता उम्मीद लगाए है कि रहीस कम्बल वाले के खिलाफ कार्यवाही करेंगे जिससे यहाँ की जनता को शुद्ध हवा मिल सके। जिला प्रशासन पॉल्यूशन कम करने के लिए रात दिन सड़क और पेड़ो पर पानी का छिड़काव करता रहता हैं मगर असल कारण पर रोक नही लगा पाने में असफल रहता है जिसकी भेंट जनता चढ़ रही है।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने