जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बोले-बुलाकर लाभान्वित किया जाएगा
गाजियाबाद। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिस दिव्यांगजन को मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल,मोटराईज्ड व्हीलचेयर,आधुनिक कृत्रिम हाथ पैर व अन्य किसी दिव्यांग उपकरण जैसे व्हील चेयर,कान की मशीन,स्मार्ट केन, व्हीलचेयर, कैलिपर, स्मार्टफोन, टेबलेट, ब्रेल किट, डेजी प्लेयर इत्यादि की आवश्यकता है, वह भी दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के व्हाट्सएप नंबर 8791491011 पर एप्लीकेशन भेज दे।इसके अलावा पाँच साल से कम उम्र के मूक बधिर बच्चे जिनका पाँच लाख रुपए की नि:शुल्क धनराशि वाला आॅपरेशन हो जाता है, शादी के बाद दिव्यांग को अनुदान राशि प्रदान की जाती है, दिव्यांग लोन, दिव्यांग खिलाड़ी को अनुदान,मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चो की गोद प्रक्रिया, दिव्यांग पुरस्कार,बस पास,रेल पास,डीएल, टोल टैक्स छूट इत्यादि की सुविधा के लिए भी व्हाट्सएप पर एप्लीकेशन भेजे। इसके अलावा किसी दिव्यांग को पेंशन, रोजगार, चिकित्सा, शिक्षा, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड,मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत दिव्यांग आवास इत्यादि की जरूरत है तो वह भी एप्लीकेशन भेजे। अंशुल चौहान ने अवगत कराया कि समय समय पर सीएसआर फंड के माध्यम से भी दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जाता रहा है, अत दिव्यांग भाई बहन या तो व्हाट्सएप नंबर पर या विकास भवन में कमरा संख्या 131,132 या 133 में अपनी एप्लिकेशन जमा करा दें,जैसे ही योजनाओं में कोई कैंप या शिविर लगेगा,तब दिव्यांगजन को बुलाकर लाभ दिया जायेगा
Tags
गाजियाबाद