गाजियाबाद में बन रहे आयुष्मान कार्ड मगर बहुत से जरूरतमंद मायूस भी

राशन की दुकानों पर लगी है स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी, 70 साल से ऊपर एवं राशन कार्ड में 6 सदस्यों से अधिक वाले लोगों के बन रहे हैं आयुष्मान कार्ड, बहुतों के लिए नियम बना बाधा 

साहिबाबाद (मंगल सिंह चौहान)। भारत सरकार के स्वस्थ भारत मिशन के तहत जिले के ट्रांस हिंडन एरिया में भी आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत सरकार उन सभी जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बना रही है जिनकी उम्र 70 साल से ऊपर है या फिर जिस परिवार के राशन कार्ड में सदस्यों की संख्या 6 या 6 से ऊपर है। ऐसे सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य चल रहा है, इसके लिए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ड्यूटी प्रत्येक राशन की दुकान पर लगाई है। 

ऐसी ही एक टीम साहिबाबाद गांव में आदेश प्रजापति की राशन की दुकान पर भी लगी है इसमें शालीमार गार्डन स्वास्थ्य केंद्र की अधिकारी प्रभारी शोभा कुमारी समय से आकर अपना कार्य कर रही हैं। इसी प्रकार जगह-जगह राशन की दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों को लगाया गया है और स्वास्थ्य विभाग के सदस्य प्रभारी अधिकारी कर्मचारी अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ उन सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बना रहे हैं जिनकी उम्र 70 साल से ऊपर है अथवा उनके राशन कार्ड पर सदस्यों की संख्या 6 अथवा 6 से ऊपर है। वहीं उन लोगों में निराशा भी है जिन लोगों के राशन कार्ड पर सदस्यों की संख्या कम है और वास्तव में वह जरूरतमंद हैं, बीमार है मगर सरकार का नियम गतिरोध पैदा कर रहा है जबकि आयुष्मान कार्ड का अधिकार उसे प्रत्येक व्यक्ति को होना चाहिए जो आर्थिक रूप से कमजोर है और शारीरिक रूप से भी अस्वस्थ है। जिन्हें स्वास्थ्य लाभ की जरूरत है और पैसे की कमी की वजह से इलाज नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड होना अनिवार्य है और होना चाहिए मगर सरकार के नियम ऐसे लोगों के लिए बाधा बन रहे हैं जो नहीं होनी चाहिए। सरकार को चाहिए कि सभी जरूरतमंद लोगों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए और देश हित में देश की जनता के हित में कार्य करें।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने