साहिबाबाद के सीटू कार्यालय में हेल्थ वर्कशॉप आयोजित

हेल्थ एडवाइजर्स ने स्वस्थ व संतुलित जीवनशैली के लिए टिप्स दिए


साहिबाबाद। औद्योगिक क्षेत्र साइट 4 स्थित सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ऑफिस में रविवार को प्रेरणादायक हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और भागदौड़ भरी जीवनशैली में खुद को कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है, इस पर मार्गदर्शन देना था। कार्यक्रम के दौरान हेल्दी लाइफस्टाइल, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सही दिनचर्या के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। लोगों को समझाया गया कि छोटी-छोटी आदतों में सुधार कर हम बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि यहां उपस्थित लोगों का बीएमआई यानी बॉडी मास इंडेक्स टेस्ट भी किया गया, जिससे सभी को अपने शरीर की वास्तविक स्थिति वजन, मोटापा बीपी, शुगर, थायराइड, माइग्रेन, आदि के बारे में सही जानकारी मिल सकी। इससे लोगों को यह समझने में मदद मिली कि उन्हें अपनी सेहत पर कितना ध्यान देने की जरूरत है। 
इस अवसर पर हेल्थ एडवाइजर भुवन शर्मा, अभय कुमार और नरेश कश्यप ने विशेष रूप से लोगों को अच्छी हेल्थ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने न केवल हेल्थ से जुड़ी उपयोगी बातें साझा कीं, बल्कि प्रोडक्ट्स का लाइव डेमो भी किया जिससे उपस्थित लोगों को वास्तविक रूप से समझ आ सका कि हेल्दी फूड सप्लीमेंट हमारे जीवन में कितना अहम रोल निभाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बड़े ध्यान से बातों को सुना और कई लोगों ने सवाल पूछकर अपनी रुचि भी दिखाई। यह साफ़ दिखाई दिया कि अब लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं, जो समाज के लिए एक बहुत ही सकारात्मक संकेत है। ऐसे कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का एक मजबूत माध्यम हैं और आगे भी इसी तरह लोगों तक सही जानकारी पहुँचाने का प्रयास जारी रहेगा।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने