सुबोध चौधरी को पश्चिम उत्तर प्रदेश और चौधरी लोकेंद्र सिंह को गाजियाबाद जिला अध्यक्ष बनने पर दी गई बधाई
गाजियाबाद। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप सिंह चौहान की सहमति से सुबोध चौधरी को पश्चिम उत्तर प्रदेश (सहारनपुर, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, बरेली एवं मुरादाबाद मंडल) का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही गाजियाबाद जिले के जिला अध्यक्ष पद पर चौधरी लोकेंद्र सिंह निवासी ग्राम साहिबाबाद को नियुक्त किए जाने पर भी सभी उपस्थित जनों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी गई। इस अवसर पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर, बुके भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से चौधरी सतबीर सिंह (महामंत्री, जिला आर्य समाज), विनय चौधरी (पार्षद, ब्रिज विहार व पूर्व चेयरमैन ), आदित्य वर्धन ढाका, सुमित कुमार, विकास सिंह, रॉबिन चौधरी, संदीप सियाल, विशाल शर्मा, साहिबाबाद से पार्षद हिमांशु चौधरी, नरेंद्र पांचाल (केंद्रीय महामंत्री, आर्य समाज वसुंधरा) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपने संबोधन में सुबोध चौधरी एवं चौधरी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि वे किसानों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
Tags
गाजियाबाद