जनकपुरी में पूर्वांचल कालिदास नवयुवक विकास समिति ने मकर संक्रांति पर्व मनाया

सभी ने चिउड़ा और दही का प्रसाद ग्रहण किया, जरूरतमंदों को कंबल वितरित

साहिबाबाद।
पूर्वांचल कालिदास नवयुवक विकास समिति के अध्यक्ष अशोक साह के जनकपुरी स्थित आवास पर बुधवार को मकर संक्रांति पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से मिथिला से आया बासमती धान का चिउड़ा और अवध  की दही का भोज कराया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार डॉ0 शंकर जी विश्वकर्मा ने किया जबकि समाजवादी चिंतक राम दुलार यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।  इस मौके पर संस्था अध्यक्ष अशोक साह ने सभी अतिथियों को मिथिला से आया पाग और अंग वस्त्र से स्वागत किया। सैकड़ों जरूरतमंदो को गर्म शॉल भी दिया गया। इसके बाद सभी ने चिउड़ा और दही का प्रसाद ग्रहण किया। अशोक साह ने बताया कि लगभग 450 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 
इस मौके पर विजेंद्र यादव, नरेंद्र राठी, पप्पू पहलवान, मदन राय, रवि भाटी, राजू गुप्ता ( दिल्ली प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय संगठन ), कैलाश साह (बचपन बचाओ सेवा समिति), अमित कुमार गुप्ता, ममता गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष कानू वेश्य संग), नरेंद्र राठी, सुनील झा, मनमोहन झा गामा, अरुण सिंह, अभिमन्यु सिंह, नितिन बंसल, श्याम शर्मा, राहुल शर्मा, धनंजय सिंह, आजाद बंसल, किरण पाल मावी, राम निवास बंसल, मुन्ना प्रसाद, प्रदीप सिंह, बबलू श्रीवास्तव, संस्तोष कुमार भट्ट, मंजू देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, परमिला देवी, निकिता कुमारी, नंदनी कुमारी, डॉली कुमारी, मंजू सिंह, गायत्री देवी, रानी देवी, उषा पांडे, बीना गुप्ता, मीरा, पूनम सिंह, सुधा तिवारी, साशी बाला मिश्रा, प्रियंका श्रीवास्तव, शोभा सिंह, दिव्या समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने