खिचड़ी व मूंगफली-रेवड़ियां वितरित, पार्षद रेखा गोस्वामी की रही उपस्थिति, सभी ने की कार्यक्रम की सराहना
गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन एरिया में मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में खिचड़ी के भंडारे हुए। इसी कड़ी में डीएलएफ कॉलोनी के ई- ब्लॉक सेंट्रल पार्क में पिंक बूथ पर मकर संक्रांति के अवसर पर गुरूवार को कॉलोनी की महिलाओं के द्वारा खिचड़ी बनाई गयी। सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ और नाच गाने के साथ स्वयं ही सारी व्यवस्था की। उसके बाद खिचड़ी का वितरण किया गया और साथ में मूंगफली और रेवड़ियां भी बांटी गईं। कॉलोनी में इस कार्यक्रम की काफी सराहना हो रही है। पार्षद रेखा गोस्वामी ने इस भव्य आयोजन के लिए सभी महिलाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं, साथ ही लोगों को एक साथ आने का अवसर प्रदान करते हैं।इस कार्य में पार्षद रेखा गोस्वामी के साथ ललिता कुमारी, रेखा बिंजोला, नेहा, मीनाक्षी, उमा, शैली, सरिता, माला, अमिता, कुसुम, अम्बो, प्रिया के साथ अन्य महिलाओं ने भागीदारी की और प्रसाद वितरण किया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया वहीं कार्यक्रम के अंत में सभी ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।
Tags
गाजियाबाद