पार्षद कविता प्रवीन भाटी ने कराया भंडारा, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने किया शुभारंभ
गाजियाबाद। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य तके वार्ड-83 स्थित पार्षद कार्यालय पर पार्षद कविता प्रवीन भाटी के नेतृत्व में खिचड़ी प्रसाद का भंडारा कराया गया। इसका शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल व श्याम बिहारी शर्मा द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
पार्षद कविता प्रवीन भाटी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और जनता के साथ सीधा संवाद उनकी राजनीति की मूल भावना है। उन्होंने वार्ड-83 में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय नागरिकों ने पार्षद कविता प्रवीन भाटी के जनसंपर्क, सक्रियता और विकास परक सोच की सराहना की। आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि वार्ड-83 में उनका नेतृत्व जमीनी स्तर पर मजबूत होता जा रहा है।
भंडारे में बाबू तेजपाल सिंह, हरिओम कसाना चेयरमैन मदनपाल शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, केडी शर्मा, नरेश चौहान पार्षद मदन राय आलोक शर्मा मण्डल अध्यक्ष एमएल गोस्वामी, नरेंद्र चौधरी, आरके जिन्दल, मंगल चौहान, सुनील कुमार, प्रमोद सिंघल, जीएस चौहान, पूर्व पार्षद विनोद शर्मा, उमेश कुमार शर्मा, अशोक गुप्ता आटेवाले, विकास लोहिया, विपुल वर्मा, विनोद निजहावन, चौ. वीर सिंह, रामाश्रे चौ., राधेश्याम, पार्षद हिमांशु शर्मा, पार्षद राहुल शर्मा, नरेंद्र चौधरी, मधुसूदन शर्मा, दीपक गुप्ता, सौरभ चौधरी, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. अंकित बैसोया, विक्रम बंसल, मोनू वर्मा, अरुण त्यागी, अनिल जुल्का, मास्टर प्रवीन शर्मा, अमित मावी, सत्यवीर मावी, सोनू गोयल, सी.एल. बरेजा, महेश चंद राठी, हरीश गर्ग, अनिरुद्ध अग्रवाल, बृजेश जादौन, एम.पी. अरोड़ा, दीपक शर्मा, अनिल चौहान, धीरज मुद्गल, विकास चुघ, विकास गोयल, कृष्णन गर्ग, राहुल गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Tags
गाजियाबाद