80 फुटा रोड विक्रम एनक्लेव शालीमार गार्डन में लावारिस वाहनों के अलावा अवैध वाशिंग सेंटर भी बने हुए हैं समस्या
गाजियाबाद। शालीमार गार्डन में डिप्टी सीएम के आने का कार्यक्रम तय होने के बाद नगर निगम ने प्रेरणास्थल के आसपास सफाई अभियान छेड़ दिया है। लेकिन यहां खड़ी लावारिस गाड़ियों की अब तक सुध नहीं ली जा रही है, साथ ही अवैध वांशिग सेंटर भी जस के तस संचालित हो रहे हैं। स्थानीय लोग चाहते हैं कि डिप्टी सीएम के आने से पहले प्रशासन इन दोनों मामलों पर भी ध्यान दे।
बता दें कि 80 फुटा रोड विक्रम एनक्लेव शालीमार गार्डन में प्रेरणा स्थल का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। इस वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं वार्ड 37 के भाजपा पार्षद रवि भाटी भी तैयारी में जुटे हुए हैं। अटल विहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद की मूर्तियां प्रेरणा स्थल पर लगाई जा रही हैं। प्रेरणास्थल के आसपास युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
पूर्व डिप्टी मेयर सरदार सिंह भाटी भी मौके पर सफाई अभियान का निरीक्षण कर रहे हैं मगर बड़ा सवाल है कि 80 फुटा रोड पर वर्षों से खड़ी कई गाड़ियां लावारिस हालत में सड़क पर खड़ी है, पुलिस प्रशासन इन गाड़ियों की सुध नहीं ले रहा कि यह गाड़ियां आखिर किसकी हैं, इन गाड़ियों का मालिक कौन है? यह दिल्ली नंबर की गाड़ियां हैं जो बरसों से रोड पर खड़ी हैं और यही से उपमुख्यमंत्री का काफिला निकलेगा।
अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इन गाड़ियों को कब तक हटवाता है वहीं अवैध रूप से दर्जनों कार वाशिंग सेंटर का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है। वांशिंग सेटर पर पहुंचने वाली गाड़ियांं सड़क पर खड़ी की जाती है जिससे हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है जबकि वाशिंग सेंटर लगातार भूजल दोहन भी कर रहे हैं, इसस एनजीटी के आदेशों का खुला उल्लंघन हो रहा है।
Tags
गाजियाबाद