नोएडा: सोसायटियों की सुरक्षा के लिए डीसीपी ने सिक्योरिटी गार्ड्स को समझाएं कर्त्तव्य

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने ग्रेनो वेस्ट में सुरक्षा एजेंसियों संग की बैठक

नोएडा।  डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने शनिवार को ग्रेनो वेस्ट में सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की। जहां उनको नियमों का पाठ पढ़ाया गया और कहा कि सोसाइटियों की सुरक्षा को लेकर एजेंसियों को अपने काम करने के तरीकों में सुधार करना होगा। सोसाइटी में आने-जाने वाले बाहरी लोगों की एंट्री रजिस्टर में दर्ज करनी होगा। अगर लिफ्ट में फंसने या हादसा होने की आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करनी होगी। एजेंसी के हर सुरक्षाकर्मी का पूर्ण पुलिस सत्यापन भी जरुरी कर दिया गया है। सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी जरुरी है। ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में बुजुर्ग महिला से चेन लूट के प्रयास की घटना के बाद सोसाइटियों की सुरक्षा पर सवाल उठा था। आरोप था कि सोसाइटियों में कोई भी किसी भी वक्त आ जा सकता है, लेकिन कोई रोकने व पूछने वाला नहीं होता है। ला रेजीडेंसिया सोसाइटी में भी आरोपी युवक हेलमेल लगाकर काफी देर तक घूमता रहा था। इस घटना के बाद सेंट्रल नोएडा पुलिस ने जरुरी कदम उठाकर सोसाइटियों में काम कर रही सुरक्षा एजेंसियों के संचालकों व कर्मियों के साथ बैठक की। 

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि निजी सुरक्षाकर्मी पर समाज की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा होता है। ऐसे में किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। सोसाइटी में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि, अपराध या असामाजिक तत्व आता है तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देनी होगी। सभी एजेंसियों को अपने सुरक्षाकर्मियों को पूर्ण सत्यापन करना जरूरी है। ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतनी होगी। सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी कराए। रात के समय अतिरिक्त गश्त होनी चाहिए। गेट पर विजिटर एंट्री रजिस्टर होना जरुरी है। उसमें हर आने वाले व्यक्ति की जानकारी दर्ज कराएं। रैपिडो या डिलेवरी बॉय के आईडी कार्ड की ठीक से जांच करें। अगर सोसाइटी में कोई आपात स्थिति होती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षा एजेंसियों को गाइडलाइन जारी की गई है। सभी को उसका पालन करना होगा। किसी भी स्तर पर सोसाइटियों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।


ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने