गाजियाबाद: पुलिस महकमे में उत्कृष्ट सेवा ने आईपीएस लिपि नगायच को दिलाया प्रमोशन


मसूरी एसीपी लिपि नगायच पदोन्नति पाकर बनीं अपर पुलिस उपायुक्त
पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने अशोक स्तंभ लगाकर किया प्रमोटेड 

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट में मसूरी सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर तैनात आईपीएस लिपि नगायच को अपर पुलिस उपायुक्त पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में एक भव्य पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त के पद का प्रतीक अशोक स्तंभ लगाकर सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने पदोन्नति मिलने पर लिपि नगायच को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव चौधरी ने भी पदोन्नति की खुशी जाहिर की और उन्हें अपने सशक्त नेतृत्व के लिए शुभकामनाएँ दी। इस मौके पर डीसीपी सिटी धवल जायसवाल, डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने भी लिपि नगायच को पदोन्नति की बधाई दी और उनके द्वारा पुलिस विभाग में निभाई जा रही जिम्मेदारी की सराहना की। 
लिपि नगायच ने मसूरी में अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम अपराध निवारण अभियानों और जन सुरक्षा पहलों में उत्कृष्ट योगदान दिया। उनके नेतृत्व में कई अपराधी गिरोह पकड़े गए और शहरी सुरक्षा में सुधार के महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। इस पदोन्नति के बाद अब लिपि नगायच अधिक व्यापक जिम्मेदारी संभालेंगी और पूरे कमिश्नरेट क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगी। समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि यह पदोन्नति न केवल लिपि नगायच के व्यक्तिगत करियर की उपलब्धि है, बल्कि पूरे विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। सेरेमनी के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने लिपि नगायच को उनके कर्तव्यनिष्ठ कार्य, अनुशासन और पेशेवर दक्षता के लिए सराहा। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों ने मिलकर उनके उज्जवल भविष्य और पुलिस विभाग में उनके योगदान की कामना की। अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नगायच ने बाद कहा कि वह अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगी और नागरिकों की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण में सक्रिय योगदान देंगी।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने