दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में हुई वारदात
मृतक रचना के पति बिजेंद्र यादव की रंजिश में हुई थी हत्या
नाबालिग बेटी ने हत्यारों को फांसी की मांग की
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला 2023 में पति की हत्या का केस लड़ रही थी और मामले की मुख्य गवाह थी। पुलिस को शक है कि महिला के पति की हत्या के फरार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया मृतका की पहचान रचना यादव के रूप में हुई है। उसके पति बिजेंद्र यादव की भी कुछ साल पहले बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपने पति के केस को मजबूती से लड़ते हुए रचना सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची थी। रचना यादव शनिवार को अपने घर से जैसे ही बाहर निकली, चंद कदमों की दूरी पर ही अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी और फिल्मी अंदाज में पिस्तौल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। शुरुआती जांच में पूरा मामला पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले हमलावर और रचना यादव के बीच हाथापाई भी हुई और इसी दौरान हमलावर ने पिस्तौल निकाल कर रचना को गोली मार दी और फरार हो गया।
रचना यादव स्थानीय आरडब्ल्यूए से भी जुड़ी हुई थी। शालीमार बाग ई-ब्लॉक की प्रेसिडेंट रचना यादव ब्लॉक में ही किसी के शोक सभा में जा रही थी, जिस दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, 2023 में रचना यादव के पति की भलस्वा गांव में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मामले में और दो अभी भी फरार चल रहे हैं। परिवार का कहना है कि उन दोनों फरार आरोपियों ने पहले भी रचना पर हमला किया था और इस वारदात को भी उन्हें दोनों आरोपियों ने अंजाम दिया है।
रचना की दो बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी नाबालिग है और स्कूल में पढ़ती है। मां की हत्या के बाद वह गहरे सदमे और दहशत में है। मृतक की नाबालिग बेटी का कहना है कि मेरे पापा के हत्या का केस गवाही तक आ गया था और मेरी मम्मी केस की गवाह थी। मेरे पापा के केस में 6 कातिल थे उनमें से एक सरगना भलस्वा का अभी भी गिरफ्तार नहीं हुआ है फरार है उसने ही मुखबारी करके मेरी मां की हत्या कर दी है। मैं कोर्ट से अपील करती हूं कि मेरे पापा और मम्मी को इंसाफ दिलाया जाए और हत्या में शामिल दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
घटना की सूचना मिलते ही शालीमार बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है।डीसीपी भीष्म सिंह का कहना है कि हत्या में शामिल इन आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार 22 मई 2023 को जहांगीरपुरी इलाके के भलस्वा गांव में प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुछ दिनों बाद क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों संजू यादव और संदीप पंवार को गिरफ्तार किया था।

Tags
दिल्ली