गाजियाबाद (सुमित शर्मा)।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के नया गंज स्थित कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया और सभी व्यापारियों को यहां संकल्प दिलाया गया कि सभी व्यापारी अपनी दुकानों पर अपना देश का बना हुआ सामान ही विक्रय करेंगे और स्वदेशी अपनाएं ओर विदेशी का बहिष्कार करेंगे ।
इस कार्यक्रम में गाजियाबाद के व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए अनुकरणीय है। उनके द्वारा दिए गये व्याख्यान अनेक पुस्तकों के रूप में संग्रहीत हैं। भारत के अलावा विदेशों में भी उन्होंने अपनी प्रतीभा की छाप छोड़ी। वे युवाओं के प्रेरणास्रोत थे, इसलिए उनकी जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर समस्त व्यापारी उपस्थित रहे।

