ट्रांस हिंडन डीसीपी निमिष पाटिल ने मेडल व प्रशस्ति पत्र सौंपे, बधाई दी
गाजियाबाद। प्रयागराज में महाकुंभ मेला का सफल आयोजन होने के बाद मुख्यमंत्री ने महाकुंभ-2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। महाकुंभ मेला-2025 के दौरान आग से बचाव, आपात स्थितियों के प्रभावी प्रबंधन एवं करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में गाजियाबाद के अग्निशमन तथा आपात सेवा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी लगे थे। इस विशिष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए उन्हें महाकुंभ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए है।शुक्रवार को ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने ये मेडल एवं प्रशस्ति पत्र सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को प्रदान किए। डीसीपी ने कहा कि यह सम्मान सम्मानित होने वाले अफसरों व कर्मचारियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। डीसीपी ने सभी को बधाई दी।
Tags
गाजियाबाद