पार्षद पति कालीचरण पहलवान ने 24.46 लाख की लागत के विकास कार्य का उद्घाटन किया
गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन एरिया में वार्ड 82 के अंतर्गत आने वाले जवाहर पार्क मे शुक्रवार को 24 लाख 46 हजार की लागत से गलियो में निर्माण कार्य शुरू हुआ। इन निर्माण कार्यों का उद्घाटन पार्षद किरन देवी के पति कालीचरण पहलवान ने नारियल फोड़ कर किया। उन्होंने बताया कि इस विकास कार्य के तहत मूवी पैलेस रोड गली नंबर-1 गली नम्बर- 2 गली नम्बर 3 और गली नम्बर-4 में रास्तों का निर्माण कार्य होगा। उन्होंने कहा कि इन गलियों में काम पूरा होने से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस अवसर पर भोपाल यादव, महेंद्र चौधरी, छोटू चौधरी, दीपक मिश्रा, अशोक राघव, मुकेश ठाकुर, रोहित पहलवान, क्रिश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
Tags
गाजियाबाद