दिल्ली: केन्द्रीय आर्य युवक परिषद ने शिक्षाविद माखनलाल बखासी का किया अभिनंदन

नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में रविवार को आर्य समाज डॉ. मुखर्जी नगर दिल्ली में विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक सेवाओं के लिए विश्व भारती सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर 27 नोएडा के चेयरमैन माखनलाल बखासी 88 वर्षीय का अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि कश्मीर से विस्थापित सभी हिन्दू अब दिल्ली एवं देश के विभिन्न स्थानों पर स्थापित हो चुके हैं, अब कोई कश्मीर कोई वापिस नहीं जाना चाहता सभी शिक्षित लोग हैं। अब कश्मीर का वातावरण रहने योग्य नहीं है। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि कश्मीर से विस्थापित हिन्दू मेहनती लोग हैं, जिन्होंने विस्थापित होकर दुबारा अपने जीवन को स्थापित कर लिया है और मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं। कार्यक्रम का कुशल संचालन ओम सपरा (प्रधान उत्तरी दिल्ली वेद प्रचार मंडल) ने किया.आस्था आर्य ने भजन सुनाए। प्रमुख रूप से प्रतिभा सपरा, पिंकी आर्या, गोपाल आर्य, जवाहर लाल कामरा आदि उपस्थित थे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने