गाजियाबाद: राजेन्द्रनगर में ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

श्री मां शाकंभरी सेवा न्याय ट्रस्ट के द्वारा बांटे गए जरूरतमंदों को कंबल 

साहिबाबाद। आरएम ब्लॉक राजेंद्र नगर निवासी श्री मां शाकंभरी सेवा न्यास ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा अपने कार्यालय 5 /1 सेक्टर 5 राजेंद्र नगर अमित प्रॉपर्टी पर कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में लगभग 300 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंद लोगों को लगभग 300 कंबल वितरित किए गए। 

इस कार्यक्रम में संस्था सदस्य श्रीमती संतोष शर्मा, अमीषा नागपाल, रश्मि भारद्वाज, प्रेम शर्मा, अमित रोहिल्ला, पूनम शर्मा, पंकज शर्मा, संजय मेहरा, नीना मेहरा, देवेंद्र शर्मा, भूषण लाल भट्ट, सेंसर पाल, जयकुमार पांडेय, रणजीत सिंह, सरवन सिंघल, सुनीता पांडेय, जेएल शाह, अंकित शर्मा समेत भारी संख्या में सदस्यों की मौजूदगी की बीच बोलते हुए पंडित नरेंद्र कुमार शर्मा ने जोर देकर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए एवं असहाय बेजुबान जानवरों पशु पक्षियों जीव जंतुओं की मदद करनी चाहिए और उनको भोजन कराना चाहिए। मानव जीवन अनमोल है, कभी किसी का बुरा नहीं सोचना चाहिए। जहां तक हो सके, मानव सेवा करनी चाहिए और यदि सेवा नहीं कर सकते तो कम से कम किसी के बारे में गलत मत बोलो, ऐसी धारणा मन में होनी चाहिए। 

अपनी संस्था के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि श्री मां शाकंभरी सेवा न्यास ट्रस्ट जरूरतमंद लोगों, बेजुबान जानवरों, गौ नंदी की सेवा, आवारा पशुओं की सेवा, मछलियों -चीटियों, कुत्तों की सेवा एवं समस्त जीव जंतुओं की जरूरतमंद प्राणी मात्र की सेवा को उद्देश्य मानता है।  कार्यक्रम में पधारे सभी सहयोगी सदस्यों का नरेंद्र कुमार, श्रीमती संतोष शर्मा और अंकित शर्मा के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया गया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने