गाजियाबाद की खतरनाक पत्‍नी ईशा.. खाना नहीं बना तो दांतों से काट डाली पति की जुबान

मोदीनगर थाना क्षेत्र की संजयपुरी कॉलोनी का मामला , ससुरालियों और मायके वालों में हुई मारपीट

गाजियाबाद: जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुन आपकी रूह कांप जाएगी. दरअसल मोदीनगर में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने कथित तौर पर अपने ही पति की जीभ काट दी. मामूली कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया है. पूरा मामला मोदीनगर थाना क्षेत्र की संजयपुरी कॉलोनी का है. यहां विपिन नामक युवक अपने परिवार के साथ रहता है. एक साल पहले ही विपिन और ईशा दोनों की शादी हुई थी. आरोप है कि खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और झगड़ा हिंसक हो गया.
इसी दौरान पत्नी ईशा ने अपने पति विपिन की जीभ दांतों से काट ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में घायल विपिन को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. घायल की मां ने कहा, “खाना बनाने को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था. इसी दौरान बहू ने मेरे बेटे पर हमला कर दिया और उसकी जीभ काट ली. हालत बहुत खराब हो गई थी, तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा.” घटना की सूचना मिलते ही मोदीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि खाना बनाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ. फिर रात्रि के दौरान एक बार फिर विवाद हुआ. इसी बात को लेकर पुलिस की पूछताछ में घायल युवक ने बताया कि पत्नी ने दांतों से जीभ काट ली है. मामले की जांच की जा रही है. गंभीर रूप से घायल पति विपिन को तत्काल मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस वारदात और उसके बाद दोनों पक्षों में हुई हिंसा से इलाके में तनाव का माहौल है. इस सनसनीखेज वारदात ने कॉलोनीवासियों को झकझोर कर रख दिया है.

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने