क्राउड फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के नारायण अन्न सेवा कार्यक्रम किया शुभारंभ

11 रुपए में शुद्ध, सात्विक और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएगा ट्रस्ट: अरविंद सिंह

गाजियाबाद। क्राउड फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नारायण अन्न सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ मकर संक्रांति के अवसर पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से किया गया। इस अन्न सेवा कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर सुनीता दयाल के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

उद्घाटन अवसर पर मेयर सुनीता दयाल ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और नागरिकों को आगे आकर इस प्रकार की पहलों में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर क्राउड फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी अरविंद कुमार सिंह ने कहा, 'नारायण अन्न सेवा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। 

यह सेवा देशभर में पहले से चल रही है और हमारा लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। हम समाज के सभी वर्गों से आग्रह करते हैं कि वे इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें और सेवा की इस श्रृंखला को और मजबूत करें।' अरविंद सिंह ने आगे कहा, ''हमारा ट्रस्ट 11 रुपए में शुद्ध, सात्विक और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएगा, जिसकी शुरूआत श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर पांडव नगर गाजियाबाद से हो गई है।'

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने