शालीमार गार्डन में बैंड बाजा बारात बैंक्विट हॉल के सामने पार्टी खिचड़ी एवं चाय वितरित
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन स्थित बैंड बाजा बारात बैंक्विट हॉल के सामने सिद्धिविनायक क्लब रजिस्टर्ड के सदस्यों के द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर खिचड़ी और चाय का प्रोग्राम रखा गया जिसमें बैंक्विट हॉल के सामने स्टॉल लगाकर सभी लोगों को खिचड़ी एवं चाय का वितरण किया गया।इस अवसर पर सिद्धिविनायक क्लब अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी, सोनिया, हेमलता, प्रीति शर्मा, श्रीमती कुसुम राठी, श्रीमती उषा वर्मा, श्रीमती सरोज, श्रीमती रीता सिंह, श्रीमती पूनम गर्ग, श्रीमती राजबाला वर्मा, श्रीमती हिमांशी गुप्ता, श्रीमती रश्मि, श्रीमती रागिनी शर्मा, सतीश कुमार, तेजवीर चौधरी आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और सहयोग किया। कार्यक्रम के अवसर पर आए सभी महानुभावों का सिध्दीविनायक क्लब अध्यक्ष रेखा चौधरी एवं मान्य सभी सदस्यों के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।
Tags
गाजियाबाद