जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड बोले- जीएसटी 2.0 से ग्राहकों का फायदा
व्यापारियों, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा
गाजियाबाद (सुमित शर्मा)। राज्य कर विभाग में शनिवार को " व्यापार संवाद कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग की ओर से जीएसटी सुधारों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में रिटर्न दाखिला, जीएसटी 2.0 सुधारो के लाभ, पंजीयन, समाधान योजना, ईंट भट्टा, व्यापारी दुर्घटना बीमा की जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड ने कहा कि विभाग की कार्रवाई के दौरान यदि तकनीकी पोर्टल की विसंगति के मामले सामने आते हैं तो शासन को अवगत कराया जाए। जिससे तकनीकी त्रुटि को दूर किया जा सके। व्यापारियों ने जो समस्याएं रखी है विभाग के अधिकारी उसे नोट कर लें। समस्या को दूर करने का काम करें। अपर आयुक्त ग्रेड-1, राज्य कर, जोन- प्रथम ग़ाज़ियाबाद मानवेन्द्र प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि अपर आयुक्त (लेखा) राज्य कर, लखनऊ अशोक कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
03 दिन में मिल रहा पंजीयन: पंजीयन और समाधान योजना पर विंध्यावासिनी वर्मा ने पंजीयन की जानकारी देते हुए कहा कि छोटे व्यापारियों के लिए नियम 14 के अंतर्गत तीन दिन में पंजीयन मिलता है। इससे छोटे व्यापारियों के लिए पंजीयन प्रक्रिया को सरल किया गया। जब व्यापारी का टर्नओवर अधिक हो जाता है तो वह नियम 14 की श्रेणी से बाहर आ सकता है। यदि व्यापारी पंजीयन लेने के उपरांत निरस्त करना चाहता है तो वह स्वेच्छा से पंजीयन कैंसिल करा सकता है।

बिना प्रीमियम 10 लाख का बीमा: अनिल जैन सहायक आयुक्त ने मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना योजना की जानकारी देते हुए कहा विभाग की ओर से प्रदेश में पंजीकृत व्यापारियों के लिए मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना योजना चलाई जा रही है। दुर्घटना में मृत्यु होने पर 10 लाख तथा विकलांगता होने पर भी बीमा का लाभ मिलता है। इसके अतिरिक्त पंकज लाल उपायुक्त ने रिटर्न दाखिला, अमित कुमार सिंह सहायक आयुक्त ने ईंट भट्टा व निलेश सिंह ने जीएसटी सुधारो की जानकारी दी। व्यापारियों द्वारा सचल दल व्यवस्था में सुधार की बात रखी।
उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य अशोक गोयल ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसके अलावा व्यापार मंडल अधिवक्ता व व्यापारियों की ओर से डॉ अतुल जैन, बाल कृष्ण गुप्ता, तिलक राज अरोड़ा, CA विभोर जिंदल चेयरमैन ICAI, अधिवक्ता सुनील गोयल, हरमीत सिंह बिट्टा, रविंद्र तेवतिया, नवीन अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे। विभाग की ओर से अपर आयुक्त ग्रेड-2 (वि.अनु.शा.) रामकेश्वर, अपर आयुक्त ग्रेड-2 (वि.अनु.शा.) मोनू त्रिपाठी, आयुक्त ग्रेड-2 (अपील) ए. के. सिंह, आयुक्त ग्रेड-2 (अपील) कमलेश कुमार,आयुक्त ग्रेड-2 (अपील) राम मिलन प्रसाद व अन्य मौजूद रहे।

Tags
गाजियाबाद