गाजियाबाद: नगरायुक्त सफाई मित्रों को पीपीई किट व कंबल दिए

विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सभी को दिलाई स्वच्छता की शपथ

गाजियाबाद।
अकबरपुर बहरामपुर स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर मंगलवार को नगर निगम ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। नगर आयुक्त ने 150 सफाई मित्रों को पीपीई किट और कंबल बांटे। 600 सफाई मित्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने उपचार के लिए डिस्पेंसरी की शुरूआत करने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश को निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन में गाजियाबाद को पहले स्थान पर लाने के लिए उत्साह बढ़ाया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया सफाई मित्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। अकबरपुर बहरामपुर में सफाई मित्रों के लिए डिस्पेंसरी शुरू कराने की तैयारी चल रही है। इसमें उनके स्वास्थ्य की निशुल्क जांच होगी। ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की टीम डिस्पेंसरी में उपस्थित रहेगी। सफाई मित्रों को कंबल वितरित किए।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने