एनसीसी कैंडिडेट ने दी सलामी
साहिबाबाद। श्याम पार्क मेन स्थित लाजपत स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे प्राचार्य डॉक्टर युवी सिंह ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर एनसीसी कैंडिडेट के द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्य एवं अन्य समस्त प्रोफेसर के द्वारा लाला लाजपत राय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद झंडा रोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और बच्चों की मौजूदगी में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा गणतंत्र दिवस की महत्वता को समझाया गया और वीर सपूतों को याद किया गया तथा सभी को शुभकामनाएं विद्यालय प्रबंधन तंत्र के द्वारा दी गई। बच्चों को आशीर्वाद के साथ मिष्ठान वितरित किया गया।
Tags
गाजियाबाद