10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 'गुड लक हवन' किया गया
गाजियाबाद। सिल्वरलाइन प्रेस्टीज स्कूल ने अपने स्थापना दिवस के पावन अवसर पर एक बहुआयामी कार्यक्रम का हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजन किया गया। यह उत्सव संस्कारों और आधुनिकता के उस अनूठे समन्वय का प्रतीक रहा, जो विद्यालय की गौरवशाली यात्रा को दर्शाता है। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन के आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. सुभाष जैन, 'द फर्स्ट लेडी' श्रीमती बबीता जैन, वाइस चेयरमैन नमन जैन सर 'द सेकंड लेडी' श्रीमती मोनिका जैन, डाइरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन प्रणव जैन सर, प्रधानाध्यापिका महोदया डॉ0 गीता जोशी और स्कूल प्रबंधन के अन्य सदस्यों ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
स्थापना दिवस का संयोग बसंत पंचमी के पावन पर्व के साथ होने के कारण ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की आराधना की गई। विद्यार्थियों ने मधुर 'सरस्वती वंदना' के माध्यम से विद्या और सद्बुद्धि की प्रार्थना की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 'गुड लक हवन' का आयोजन किया गया। पवित्र मंत्रोच्चार के बीच विद्यार्थियों ने पूर्ण श्रद्धा के साथ आहुतियाँ दीं। हवन के बाद डॉ. सुभाष जैन ने विद्यार्थियों को एकाग्रता और सफलता का आशीर्वाद दिया। वाइस चेयरमैन नमन जैन ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि, "बड़ी महत्वाकांक्षाओं का मार्ग हमेशा ईमानदारी और दृढ़ संकल्प से होकर गुजरना चाहिए।"
इसके बाद स्पोर्ट्स डे का आगाज़ हुआ। विद्यालय बैंड के साथ प्रबंधन समिति ने खेल प्रांगण में प्रवेश किया।प्रबंधन द्वारा धनुर्विद्या के साथ औपचारिक उद्घाटन किया गया। सांस्कृतिक व शारीरिक प्रदर्शन से मैदान पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा। बैंड नृत्य एवं योगके द्वारा शारीरिक लचीलेपन और अनुशासन का अद्भुत संगम बैंड देखने को मिला। स्केटिंग और चेस डांस के द्वारा गति और बौद्धिक कौशल की कलात्मक प्रस्तुति देखने को मिली। मार्शल आर्ट्स एवं खेल के द्वारा ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, पीटी और जुम्बा के ऊर्जावान प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चेयरमैन सर एवं वाइस चेयरमैन सर द्वारा पुरस्कृत किया गया। विशिष्ट अतिथि कृष्ण मोहन राय एवं आदित्य त्रिपाठी ने विद्यालय की 'एक्सक्लूसिव मर्चेंडाइज़्ड टी-शर्ट्स' का शुभारंभ किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन हेतु सभी शिक्षकों, सहयोगियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन उपलब्धियों के उत्सव के साथ-साथ संस्कारों की जीवंत पाठशाला रहा।
Tags
गाजियाबाद