डासना जेल अधीक्षक को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डीजी पीसी मीणा ने हीरक पदक से किया सम्मानित
गाजियाबाद। डासना स्थित जिला कारागार के अधीक्षक सीताराम शर्मा को जेल सुधार एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “हीरक पदक (DG Commendation Disc – Heerak)” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग के महानिदेशक (DG Prisons, UP) पीसी मीणा द्वारा प्रदान किया गया। यह पदक जेल विभाग में दिए जाने वाले उच्च-स्तरीय प्रशस्ति सम्मानों में से एक माना जाता है।काबिलेगौर है कि जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा के नेतृत्व में डासना जेल में शिक्षा, पुनर्वास, अनुशासन और पारदर्शिता से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुधार लागू किए गए हैं। कैदियों के लिए शैक्षणिक सुविधाएं, लाइब्रेरी, डिजिटल साक्षरता, पुनर्वास कार्यक्रम तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने जैसे कार्यों के कारण डासना जेल को एक सुधारगृह के रूप में नई पहचान मिली है। इस अवसर पर जेल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदार प्रशासन और मानवतावादी दृष्टिकोण का प्रमाण है।सीताराम शर्मा को पहले गोल्ड/सिल्वर मेडल जैसे सम्मान मिल चुके हैं, मुजफ्फरनगर जेल में किए गए सुधारों और सुधारवादी कार्यों के लिए शासन (उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था,और इससे पहले उन्हें सिल्वर मेडल भी मिला था।
Tags
गाजियाबाद

