राजेन्द्रनगर सेक्टर-5 स्थित ट्रस्ट के कार्यालय पर हुआ यह धार्मिक आयोजन
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर 5 /1 सेक्टर-5 स्थित (अमित शर्मा प्रॉपर्टी) श्री मां शाकंभरी सेवाएं ट्रस्ट कार्यालय पर चल रहे अखंड रामायण पाठ का समापन पंडित जीवेश शास्त्री के द्वारा विधि विधान के साथ कराया गया। हवन पूजन के बाद मां शाकंभरी देवी का प्रसिद्ध भोजन प्रसाद कढ़ी चावल का विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मां शाकंभरी सेवा न्याय ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि 24 घंटे के अखंड पाठ के आयोजन में भारी संख्या में राम भक्तों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौजूद श्री मां शाकंभरी सेवा न्यास ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, श्रीमती संतोष शर्मा, अंकित शर्मा, हरीश शर्मा, भूषण लाल भट्ट, श्रवण सिंघल, अनिल गोयल, रूपम सिंह, संतोष माथुर, नीना मेहरा, अमीषा नागपाल, जतिन गुप्ता, सुधीर पंथ, अमित रोहिल्ला, गोविंद तिवारी, शीला तिवारी, नीरजा कचरू, शीला पाल, नंदा सिंह, देवेंद्र शर्मा, प्रेम शर्मा, रश्मि भारद्वाज, शिवानी, संजय मेहरा, रागिनी गोयल, विक्रांत कुमार, सीटू सिंह, संगीता रोहिल्ला, रंजीत सिंह, पूनम शर्मा, गणपति इंस्टीट्यूट एंड साइंस के चेयरमेन पंडित उमेश शर्मा, मुनेश कसाना, सर्वेश मैडम, आदेश चौधरी, पंकज शर्मा, कृष्णा फूल कुमारी, पंकज चौधरी, राजीव वत्स, चंद्रशेखर, मीना सिंह, आयुष शर्मा आदि भारी संख्या में श्री मां शाकंभरी सेवा न्यास ट्रस्ट के सदस्यों एवं गणमान्य व्यक्ति भी भक्ति में भजनों में झूमते हुए नजर आए।
इस शुभ अवसर पर पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, श्रीमती संतोष शर्मा, अंकित शर्मा ने धन्यवाद के साथ माता शाकंभरी से, प्रभु श्रीराम-हनुमान जी से प्रार्थना की कि प्रभु सभी के लिए अपना आशीर्वाद बनाए रखें एवं सभी के परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहे, ऐसी मंगल कामनाओं के साथ सभी को माता शाकंभरी के अवतरण दिवस पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं व बधाई दी।
Tags
गाजियाबाद