दिल्ली: खजूरी पुस्ता के मौनी बाबा आश्रम में भंडारे के साथ श्री राम कथा का विश्राम

श्री राम कथा के अंतिम दिन प्रभु श्रीराम लक्ष्मण सीता के पूजन हवन एवं भंडारे के साथ हुआ श्री राम कथा का विश्राम 

पूर्वी दिल्ली। शाहदरा खजूरी पुस्ता गली नंबर 5 स्थित मोनी बाबा के आश्रम में पिछले एक सप्ताह से श्री राम कथा का आयोजन सीताराम परिवार के द्वारा किया जा रहा था जिसके समापन पर श्री रामायण की पूजन के उपरांत हवन एवं भंडारा विधान ब्राह्मणों के द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर कथा व्यास अवधेश जी महाराज के द्वारा एवं आनंद भूषण जी महाराज के द्वारा सुंदर ढंग से श्री राम जी के चरित्र चित्रण का वर्णन बड़े ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया। श्रीराम की महिमा पूरी रामकथा में कथावाचकों द्वारा बड़े सुंदर ढंग से विस्तार से सुनाई एवं समझाई गई जिसे सुनकर श्रोता मंत्र मुक्त हो गए। कथा के कुछ हिस्से में ऐसे मार्मिक वचनों का भावात्मक तरीके से पेश किया गया कि श्रोताओं की आंखों से आंसू आ गए, जिस समय सीता जी को पुनः वन भेजने की बात रामायण के माध्यम से कथावाचक द्वारा सुनाई गई उसे दर्द भरे असहनीय पल को लोग सुनकर भावुक हो गए वहीं संपूर्ण कथा में भगवान श्री राम, हनुमान जी समेत समस्त वानर सेना की वीरता की कहानी सुनकर लोग प्रफुल्लित हो गए और उन्होंने श्री राम हनुमान जी की जय जयकार के नारे लगाए। 

इस अवसर पर दूर-दूर से हजारों की संख्या में राम भक्तों ने आकर श्री राम कथा का रसपान किया। कार्यक्रम आयोजन परिवार की तरफ से सीताराम परिवार के मुखिया रमेश चंद्र त्रिपाठी, उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी, सुरेश त्रिपाठी, ललिता त्रिपाठी, गौरी त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, सविता त्रिपाठी, अरिहन त्रिपाठी, मनोज कुमार, अनिल कुमार, सनत कुमार, डॉ केपी मिश्रा, डीपी मिश्रा, डॉक्टर राधेश्याम सिंह, डॉक्टर मनोज कुमार दुबे, ठाकुर अभिमन्यु प्रताप सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, अरुण कुमार शुक्ला, पत्रकार मंगल सिंह चौहान समेत भारी संख्या में महिला पुरुषों की उपस्थिति के बीच श्री राम कथा का विश्राम किया गया।

इस अवसर पर विद्वान कथावाचकों के द्वारा समस्त भक्तों को आशीर्वाद स्वरुप खजाना बांटा गया तथा भक्तों को पटका पहनकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्य व्यक्तियों का श्री राम भक्तों का सीताराम परिवार के द्वारा हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया और श्री राम से प्रार्थना की कि प्रभु श्री राम, हनुमान जी महाराज की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे। सभी के परिवार में सुख समृद्धि और शांति बनी रहे। सभी लोग आगे बढ़ें, ऐसी शुभकामनाओं के साथ सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने