एसआईआर के नाम पर स्थानीय लोगों में भय का माहौल न बनाए, एक भी वैध मत को कटने नहीं देगी आप: डॉ छवि यादव
गाजियाबाद। विगत दिनों कौशांबी थाना के अंतर्गत आने वाले झुग्गी एरिया में घुसपैठियों की जांच को पहुंची पुलिस द्वारा तथा कथित नागरिकता पहचान मशीन को लेकर आम आदमी पार्टी की पूर्व साहिबाबाद विधानसभा प्रत्याशी वर्तमान उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्षा पिछड़ा वर्ग विंग आम आदमी पार्टी डॉ छवि यादव ने बस्ती का दौरा किया। उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर पहुंची डॉ छवि यादव को स्थानीय निवासियों ने अपने 10 वर्ष से भी ऊपर पुराने आधार कार्ड दिखाते हुए कहा कि हम लोग यहां 15 सालों से रह रहे हैं आज हमको अपने ही देश में बांग्लादेशी बताया जा रहा है ।
आम आदमी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ छवि यादव ने कहा कि घुसपैठियों की जांच के नाम पर स्थानीय नागरिक को ना डराया जाए आम आदमी पार्टी एक भी वैध मत को नहीं कटने देगी । प्रतिनिधि मंडल में पहुंचे आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष निमित यादव ने कहा कि झुग्गी के स्थानीय नागरिक डरे सहमे हुए है आज उनकी पीड़ा को सुनने हम आए है। पुलिस के द्वारा किसी भी नागरिक को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। जिला महासचिव शैलेश कुमार ने भी उक्त घटना की निंदा की। इस अवसर पर साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष मनोज गौड़ शिल्पी सचान , रवि सिसोदिया, डॉ आदित्य,नेहा नंदा, रवि त्रिपाठी कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
Tags
गाजियाबाद