गाजियाबाद की लोनी पुलिस का नशे के सौदागर पर शिकंजा

चार तस्करों के पास से 4 किलो गांजा-स्मैक बरामद, दिल्ली से लाकर पुड़िया बनाकर बेचते थे

गाजियाबाद।
लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को चार तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से डेढ़ सौ ग्राम स्मैक और 4.2 किलो गांजा बरामद हुआ। तस्करों ने दिल्ली जहांगीरपुरी से मादक पदार्थ खरीदकर लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में बेहटा रेलवे स्टेशन के पास लोगों को बेचने की बात स्वीकार की है। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस रविवार को दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित रोडवेज डिपो के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना पर चार लोगों को रोककर उनके सामान की तलाशी ली गई। उनके कब्जे से चार किलो दो सौ ग्राम गांजा और डेढ़ सौ ग्राम स्मैक बरामद हुई। 
आरोपियों ने अपने नाम नरेंद्र पाल उर्फ टीटू निवासी बेहटा हाजीपुर, प्रदीप पाल उर्फ मास्टर निवासी बेहटा हाजीपुर, धर्मेंद्र निवासी रतिराम कॉलोनी बेहटा हाजीपुर और अरमान निवासी आनंद विहार कॉलोनी थाना लोनी बॉर्डर बताए। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि चारों ने में दिल्ली जहांगीरपुरी निवासी गौरी से गांजा और स्मैक खरीदना स्वीकार किया है। आरोपियों पूछताछ ने बताया कि एक महिला, जिससे उनकी फोन पर बातचीत होती थी, उसी ने उन्हें उस व्यक्ति से मिलवाया था। चारों तस्करों ने गांजा और स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेहटा रेलवे स्टेशन के पास लोगों को बेचने की बात भी स्वीकार की है। एसीपी ने बताया कि तस्कर नरेन्द्र उर्फ टीटू और अरमान के खिलाफ थाना लोनी बॉर्डर में पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज हैं।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने