सुभास पार्टी ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती धूमधाम से मनायी

सुभास पार्टी के जगदीश नगर स्थित कार्यालय पर हुआ आयोजन, वक्ताओं ने रखे विचार 

गाजियाबाद।  सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने जगदीश नगर स्थित कार्यालय पर महान स्वतंत्रता सेनानी आजाद हिंद सरकार संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 130 वी जयंती धूमधाम से मनाई गयी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जयंती समारोह के इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ सत्येंद्र यादव जी द्वारा नेताजी सुभाष जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जयंती समारोह में देश भक्ति गीत एवं कविताओं का पाठ किया गया और नेताजी के विषय में जानकारी दी गई साथ ही साथ प्रसाद वितरित किया गया। 
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सुभास पार्टी के संस्थापक सत्येंद्र यादव ने कहा कि हमें नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस प्रकार सारे सुख एश्वर्य को छोडकर देश की सेवा की जाती हैं। सुभाष पार्टी उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही देश सेवा करेगी और देश को समृद्ध शक्तिशाली बनाएगी। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अनिल मिश्रा ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस एकमात्र विश्व के ऐसे योद्धा रहे हैं जिन्होंने अपने बल पर अंग्रेजों को पराजित किया और आजाद हिंद फौज का नेतृत्व करते हुए आजाद हिंद सरकार की स्थापना की नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत को सुंदृढ़ शक्तिशाली बनाने के लिए पूर्ण योजना बनाकर कार्य करते रहे, अगर नेताजी ना होते तो अंग्रेज भारत को छोड़कर कभी न जाते और आज भी हम भारतीयों का शोषण कर रहे होते। जयंती समारोह में बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस 23 जनवरी 1897 में उड़ीसा के कटक के पास एक संपन्न परिवार में पैदा हुए और अपनी सभी संपदा को छोड़कर भारत माता की सेवा में अपना जीवन अर्पण कर दिया नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के सबसे नीचे के व्यक्ति से लेकर सबसे ऊपर बैठे व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए कार्य योजना लेकर चले थे आज भारत में अनेक विसंगतियां हैं अगर हम नेता जी की कार्य योजना को अपना लें तो उन सब विसंगतियों से छुटकारा मिल कर हम भारत को एक मजबूत राष्ट्र बना सकते हैं। इस अवसर पर सुभास पार्टी के विनोद सिंह अकेला ने कहा कि हमारी पार्टी शहीदों, क्रान्तिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के उद्देश्यों को लेकर चली है और इनके बताये मार्ग पर चलकर ही हम भारत का विकास करेंगे व शहीदों, क्रान्तिकारियों के सपनों को साकार करेंगे।
इसके अलावा सुभाष वादी पार्टी के कर्मठ सदस्य सुजीत तिवारी राजकुमारी यादव अनिल मिश्रा संजय श्रीवास्तव अवधेश शर्मा दिनेश मिश्रा अनिल सिंह जेपी यादव और सुभाष पांडे ने भी समारोह में आए हुए लोगों को संबोधित किया मंच  संचालन विनोद अकेला ने किया। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव सरोज पाल अनिल सिन्हा आरएमयादव, सीबी यादव, रामयुत कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र पांडे, रामभरोसे, अमीन, मयंक ग्रोवर, पवन सक्सेना, जेपी द्विवेदी, सुरेश कुमार यादव, अवधेश शर्मा, समाजसेवी राजेंद्र गौतम, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, अनिल कुमार मिश्रा, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र प्रताप यादव, व्यास पांडे, सुनील सिंह, टीपी यादव, अनिल सिंह, महेश पांडे, मुकेश राय, गिरीश मिश्रा, अमरजीत यादव, धीरेंद्र सिंह भदोरिया, आशु देवी, आशा देवी, आरपी शुक्ला, कमलेश कुमार यादव, अजय कुमार बिट्टा, मनोज कुमार, सत्य प्रकाश यादव, गोपाल सिंह, एनडी दीक्षित, विनोद अकेला, महेश पांडे, राजकुमारी यादव, दिग्विजय सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह यादव, अनुपम अग्रवाल, कमल यादव, मनोज, गौरव सूर्यवंशी, दीपक वर्मा, रिंकू, विजय बहादुर यादव, फरमान राणा, तपेश मुखर्जी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने