आर्यन एकेडमी में बसंत पंचमी के साथ 'पराक्रम दिवस' भी आयोजित

शिक्षाविद डॉ0 विशनलाल गौड़ ने संस्कृत में की माँ सरस्वती की वंदना
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में बताया गया


साहिबाबाद।
श्याम पार्क मेन कालोनी में स्थित आर्यन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस का आयोजन बड़ी आस्था और श्रद्धापूर्वक किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीपक जलाकर धूप अर्चन कर सरस्वती वंदना से की गई। स्कूल के बच्चों और सभी शिक्षिकाओं के साथ स्कूल प्रबंधन का प्रतिनिधित्व करते हुए ईशान गौड़ ने सरस्वती पूजा की। संयुक्त रूप से आयोजित दोनों कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद के प्रख्यात लेखक और साहित्यकार पूर्व प्राचार्य डॉ. विशनलाल गौड़ के द्वारा -वीणानिनादिनी ते नम: - संस्कृत में वंदना का गायन किया गया। डां. गौड़ ने एक शिक्षक एवं छात्र के जीवन में बसंत पंचमी और मां सरस्वती के पूजन का समान महत्व बताया। हिन्दू शास्त्रों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती से पूजा के माध्यम से शुद्ध मन के साथ सर्वसमाज के कल्याण की कामना की कामना की जाती है। स्कूल के बच्चे पीताम्बर धारण कर सरस्वती पूजा में शामिल हुए और मां सरस्वती से उच्च शिक्षा की कामना की। 
दूसरी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि शिक्षाविद डां. विशन लाल गौड़ ने बताया कि आजादी की लड़ाई के दौरान क्रांतिकारियों को और देशवासियों को गौरव का देशभक्ति के जज्बात जगाने के लिए 'जय हिंद' का नारा सर्वप्रथम नेताजी सुभाष ने दिया था जिसका उच्चारण करते हुए आज भी हिंदुस्तान के प्रत्येक देशवासी का सिर गर्व से स्वत: ऊंचा हो जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनके कुशल नेतृत्व का लोहा विश्व के पश्चिमी देशों ने भी स्वीकार करते उनको 'नेताजी' उपाधि से सम्मानित किया। न केवल देश में बल्कि जर्मनी व जापान जैसे देश में हिंदुस्तानियों का नेतृत्व करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने  " तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा"  का  नारा बुलंद किया और आजाद हिन्द फौज का गठन किया । सेन्य वेशभूषा धारण किए देश के सच्चे नायक नेताजी सुभाष की छवि देश के बच्चे-बच्चे के मन पर अमिट याद बन गया है। स्कूल की छात्रा मीठी ने नेताजी सुभाष के जीवन और देश की आजादी में उनके अमूल्य योगदान की चर्चा करते हुए अंग्रेजी भाषा में और छात्र नीरज ने हिंदी भाषा में नेताजी की याद को जीवंत किया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने