नोएडा बीटा‑2 थाना क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोकनी चाही थी कार
वायरल वीडियो पर हरकत में आई पुलिस, कार सीज
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 इलाके से रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. वाहनों की चेकिंग कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जब एक कार को रोकने की कोशिश की तो, कार सवार ने कार को रोकने के बजाय ट्रैफिक पुलिस को कुचलने की कोशिश की. बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस कार की बोनट पर सवार हो गया कार सवार उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया।
यह पूरी घटना ग्रेटर नोएडा की एडब्ल्यूएचओ टाउनशिप के पास की बताई जा रही है। सफेद रंग की कार की रफ्तार कितनी तेज थी और ट्रैफिक पुलिसकर्मी गुरमीत अपनी जान बचाने के लिए बोनट को पकड़े हुए था। ड्राइवर उन्हें बोनट पर ही 400 से 500 मीटर तक घसीटता रहा, इस दौरान गुरमीत चिल्लाते रहे। लगभग 500 मीटर आगे जाकर चालक रुका, गुरमीत को बोनट से नीचे फेंका और गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।घटना का अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना बीटा-2 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी और वायरल वीडियो की मदद से आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि संदर्भित प्रकरण में थाना बीटा-2 पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम गठित है। संबंधित कार/चालक को ट्रेस कर लिया गया है। कार को जब्त कर सीज कर दिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Tags
नोएडा