वेव सिटी में किसानों ने रुकवाया बिल्डर का काम, छह नामजद समेत 51 पर केस दर्ज

गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में एक प्रमुख रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर असामाजिक तत्वों द्वारा धमकी और उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। प्रासु बिल्डकन एलएलपी द्वारा विकसित की जा रही ग्रुप हाउसिंग परियोजना एसकेए डिवाइन पर शनिवार शाम को करीब 50 लोगों के एक समूह ने अवैध रूप से घुसपैठ कर निर्माण कार्य रोकने की कोशिश की। बिल्डर पक्ष ने इसे विकास विरोधी तत्वों की साजिश बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर वेव सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट के साइट इंचार्ज मोहित अग्रवाल ने बताया कि 14 फरवरी शाम करीब 7 बजे लगभग 50 लोग गाली-गलौज करते हुए साइट पर घुस आए। इन लोगों ने वहां काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों को धमकाया, निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी और न मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मोहित अग्रवाल ने कहा, 'यह पूरी तरह से अवैध और विकास विरोधी हरकत है। हमारी फर्म ने सभी आवश्यक अनुमतियां लेकर और जीडीए, उप रेरा सहित सम्बंधित विभागों से एनओसी प्राप्त कर निर्माण कार्य शुरू किया है। ऐसे तत्व शहर के विकास को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम कानूनी रूप से मजबूत हैं।' शिकायत में नामजद आरोपियों में ग्राम काजीपुरा निवासी आनंद चौधरी, बिजेंद्र, अनुज चौधरी, गुड्डू मुखिया, ग्राम नायफल के डॉ. मनोज और सादत नगर, ईकला के टीकम नागर शामिल हैं, इनके अलावा लगभग 45 अन्य अज्ञात लोगों का भी जिक्र है। 

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने