श्री मां शाकंभरी सेवा न्यास ट्रस्ट ने किया सुंदरकांड का पाठ

राजेन्द्र नगर में हुआ आयोजन,चावल-पुलाव का भंडारा भी हुआ

साहिबाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर 5/1 अमित प्रॉपर्टीज कार्यालय पर श्री मां शाकंभरी सेवा न्यास ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा पूर्णमासी के शुभ अवसर पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। पूजन आरती के उपरांत चावल पुलाव का भंडारा किया गया। 
इस अवसर पर संस्था के सदस्य भूषण लाल भट्ट, पंकज शर्मा, श्रीमती संतोष शर्मा, रागिनी गोयल, नीना मेहरा, रंजीत सिंह, प्रदीप कुमार राणा, मोहित शमार्, सरवन सिंघल, पार्थ, कपिल, मंजू, पूनम शर्मा, अनीता शर्मा, पंकज कुमार, विक्रांत कुमार, सतीश शर्मा, हेमंत शर्मा, विनोद कुमार, आत्माराम आदि की उपस्थिति में सुंदरकांड का पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक महीने की पूर्णमासी को आयोजित किया जाता है तथा प्रत्येक अमावस को गोवंश को हरा चारा हिंडन नदी के किनारे स्थित नंदी पार्क में दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को गौ सेवा,नंदी सेवा एवं पशु पक्षियों की सेवा जीव जंतुओं की सेवा करनी चाहिए जिससे पुण्य लाभ मिलता है और मानसिक संतुष्टि भी प्राप्त होती है। कार्यक्रम में आए सभी लोगों का नरेंद्र शर्मा व श्रीमती संतोष शर्मा ने आभार जताया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने