श्यामपार्क एक्सटेंशन में मंदिर पर भंडारा आयोजित

मोनू चावला तेल वालों ने कराया भंडारे का आयोजन 

साहिबाबाद। श्याम पार्क मैन में चावल तेल वाले के नाम से मशहूर मोनू चावला ने श्याम पार्क एक्सटेंशन में जीटी रोड पर स्थित हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन कराया। इस अवसर पर हनुमान मंदिर में विधि विधान के साथ पूजन आदि किया गया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें चावला जी के पूरे परिवार एवं ईस्ट मित्रों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तन मन धन से सहयोग एवं कार्य किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मोनू चावला ने कहा कि यह भंडारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है और जिसमें शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। उन्होंने सभी उपस्थित सहयोगी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने