भाजपा पार्षद यशपाल पहलवान ने कहा-वार्ड में विकास कराकर जनता की अपेक्षा पर खरा उतरना प्राथमिकता
गाजियाबाद। हिंडनपार में वार्ड 20 के अंतर्गत आने वाले गगन विहार सी ब्लॉक की गली नंबर 6 मे इंटर लॉकिंग टाइल्स और नाली की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द ही राहत मिल जाएगी। दरअसल, रविवार को स्थानीय पार्षद यशपाल पहलवान ने दोनों ही कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में नारियल फोड़ कर उक्त विकास कार्य का उद्घाटन किया।वार्ड-20 में भाजपा पार्षद यशपाल पहलवान द्वारा लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी है। समय-समय पर वे नगर निगम से योजनाओं को पास कराकर वार्ड में विकास कार्यों को कराते आ रहे हैं। पार्षद ने बताया कि गगन विहार सी ब्लॉक की गली नंबर 6 में इंटर लॉकिंग टाइल्स और नाली की मांग लगातार लोगों द्वारा की जा रही थी, अब इस कार्य को शुरू करा दिया गया है। रविवार को यशपाल पहलवान ने उक्त कार्य का विधिवत उद्घाटन करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि वार्ड में जहां भी विकास कार्य की जरूरत पड़ेगी, उसे पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कराकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर जय कसाना, डॉ0 कमल वार्ड अध्यक्ष, गिरीराज सिंह, सचिन चौधरी, शिबू , सतीश, कुंवरपाल,अशोक भाटी, सुरेंद्र, रोहित, यादराम, राघव, दिनेश, सुभास, शास्त्री, अंकित आदि उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्य शुरू कराए जाने पर पार्षद यशपाल पहलवान का आभार जताया।
Tags
गाजियाबाद