चौथी मंजिल से कूदने की जिद पर अड़ी किशोरी की फायर ब्रिगेड टीम ने सूझबूझ से बचाई जान

खोड़ा इलाके का मामला, परिजनों के सुपुर्द की गई किशोरी
गाजियाबाद। वैशाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खोड़ा कॉलोनी स्थित लाल मंदिर के पास मंगलवार को एक चार मंजिला मकान की छत पर चढ़ी 16 वर्षीय किशोरी के कूदने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को प्रात: 04 बजकर 09 मिनट पर 112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि किशोरी चौथी मंजिल पर बनी पानी की टंकी पर बैठी हुई है और किसी के पास आने पर पत्थर मारने के साथ कूदने का प्रयास कर रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस के फायरमैन विनय यादव, आयुष्मान और विकास ने पास के दूसरे मकान की छत के रास्ते किशोरी तक पहुंच बनाई। काफी समझाइश और मशक्कत के बाद रिमझिम, पुत्री श्री राजेश्वर सिंह, उम्र लगभग 16 वर्ष, को सुरक्षित रूप से नीचे उतारा गया। बाद में किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद था। आवश्यक कार्रवाई पूरी होने के बाद फायर सर्विस यूनिट वैशाली वापस लौट गई।





ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने