आदर्श ऑटो टैम्पू एसोसिएशन और महंत योगी सेवा दल भारत की टीम ने किया एसीपी ट्रैफिक का अभिनन्दन

एसीपी ट्रैफिक रितेश त्रिपाठी को बताई ऑटो चालकों की समस्याएं

गाजियाबाद (सुमित शर्मा)। आदर्श ऑटो टैम्पू एसोसिएशन और महंत योगी सेवा दल के सदस्यों ने मंगलवार को नवनियुक्त एसीपी ट्रैफिक रितेश त्रिपाठी का एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व मे फूलों का गुलदस्ता देकर अभिनन्दन किया। ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने श्री त्रिपाठी को टैम्पू चालको की समस्याओं से अवगत करवाया, इसके साथ उन्होंने जो विक्रम टैम्पू समयसीमा खत्म होने के बाद भी धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे है और आये दिन किसी ना किसी दुर्घटना को अंजाम देते रहते है उनके बारे मे भी प्रमुखता से एसीपी रितेश त्रिपाठी को अवगत करवाया। उन्होंने बताया आनंद विहार बॉर्डर से मोहन नगर वाले रुट पर कुछ आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के संरक्षण मे कई ऐसे विक्रम टैम्पू चल रहे हैं जिनकी समय सीमा काफी पहले समाप्त हो चुकी है  फिर भी वह धड़ल्ले से सड़को पर दौड़ रहे हैं, यहां तक की यह लोग विक्रम टैम्पू मे तय सीमा से ज्यादा लोगों को भी बैठाते हैं और रॉन्ग साइड टैम्पू को पार्क करके आवागमन को बाधित करते है। 

इन समस्या पर एसीपी रितेश त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि वह जल्दी ही इन सब समस्याओ का निस्तारण करवाएंगे। बता दें कि एसीपी रितेश त्रिपाठी इससे पहले घंटाघर कोतवाली क्षेत्र मे बतौर एसीपी ही तैनात थे। जितना समय भी श्री रितेश त्रिपाठी कोतवाली क्षेत्र मे रहे, उन्होंने अपनी कार्यशैली से सबका दिल जीता। किसी भी वर्ग के लोगों की समस्याओं को वह ना सिर्फ खुद सुनते थे बल्कि तुरंत उस समस्या के निस्तारण का आदेश भी देते थे। उनकी छवि विभाग मे एक साफ सुथरे और सख्त अधिकारी की रही है। एसीपी का स्वागत करने वालों मे मुख्य रूप से आदर्श आॅटो टैम्पू एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, एसपी मलिक, व्यापारी नेता अमित बंसल,वीपी सिंह चौहान, पत्रकार सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

ALERT AFSARSHAHI

-विनोद कुमार यादव, संपादक Email:alertafsarshahi@gmail.com "अलर्ट अफसरशाही" राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी मासिक पत्रिका है जो शासन-प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार करने के साथ ही अधिकारी वर्ग द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित करती है। पत्रिका में स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी परक लेख-आलेख विशेष रूप से सम्मिलित किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने